प्राण प्रत‍िष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं अयोध्या जाऊंगा, जो भी हैं भगवान के कारण ही है : हरभजन सिंह

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंद‍िर प्राण प्रत‍िष्ठा कार्यक्रम के लिए देश और दुनियाभर के नामचीन लोगों को निमंत्रण दिया गया है. फिलहाल अभी अगर क्रिकेट जगत की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी, सच‍िन तेंदुलकर, विराट कोहली, रव‍िचंद्रन अश्व‍िन समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स को 22 जनवरी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है. वहीं इस बीच क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दो टूक कहा कि कोई जाए या ना जाए, वो तो इस कार्यक्रम में जाएंगे.

दरअसल, हरभजन सिंह का यह बयान कई राजनीत‍िक दलों द्वारा राम मंद‍िर प्राण प्रत‍िष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद आया है. हरभजन ने साफ कर दिया वो जो कुछ हैं, भगवान के आशीर्वाद के कारण ही हैं. इसलिए मैं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या जाऊंगा.

हरभजन ने कहा, ‘यह हमारा सौभाग्य है कि इस समय यह मंदिर बन रहा है, इसलिए हम सभी को जाना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए, कोई भी जाए या न जाए, क्योंकि मेरी भगवान में आस्था है, मैं जरूर जाऊंगा…कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी जाती है और कौन सी पार्टी नहीं, मैं जाऊंगा…’.

कांग्रेस पर कसा तंज, दूसरी पार्ट‍ियों पर भी साधा निशाना
हरभजन सिंह ने इस दौरान दूसरी पार्ट‍ियों पर भी तंज कसा और कहा कि अगर कांग्रेस को जाना है तो जाए, अगर किसी को मेरे राम मंदिर जाने से कोई दिक्कत है, तो वे जो चाहें करें. मैं भगवान में विश्वास करता हूं, कोई मेरी जिंदगी में जो चीजें हो रही हैं, वो भगवान की कृपा है, मैं तो आशीर्वाद लेने जरूर जाऊंगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *