शिल्पी राज के साथ उनका नया गाना ‘एगो चुम्मा’ हुआ रिलीज फैंस को आ रहा है काफी पसंद

मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में कई पुराने गानों को नई धुन के साथ फिर से दर्शकों के सामने पेश किए जाने का चलन है। ऐसा ही एक गाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से सामने आया है।

रिलीज हुआ नया गाना

भोजपुरी फिल्में और इनके गाने खूब पसंद किए जाते हैं। खासकर यूपी-बिहार में इन गानों की धूम मची होती है। इस इंडस्ट्री में कई सिंगर हैं, जिनकी आवाज और गाना गाने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। इन्हीं में से एक हैं अरविंद अकेला कल्लू, जिनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में शिल्पी राज के साथ उनका नया गाना ‘एगो चुम्मा’ रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सॉन्ग रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में वायरल हो गया है। फैंस इस सॉन्ग को बेशुमार प्यार दे रहे हैं।

रीक्रिएट किया गया है गाना

गाना ‘एगो चुम्मा’ को भोजपुरी में फिर से भी क्रिएट किया गया है। इससे पहले इस गाने की ओरिजिनल ट्रैक को ‘गवनवा ले जा राजा जी’ एल्बम में बनाया गया था, जिसे भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी ने गाया था और इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने बनाए थे। मगर इसका लेटेस्ट वर्जन रिलीज हुआ है, जिसे साजन मिश्रा ने अपना संगीत दिया है।

‘मस्ती और रोमांस से भरा है गाना’

इस गाने के बारे में अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना मस्ती और रोमांस से भरपूर है। उनके साथ इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दिव्या रहलान की जबरदस्त केमिस्ट्री सामने आ रही है। दोनों ने इस गाने को खूब इंजॉय किया है, जिसने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। इसका फायदा इस गाने को खूब मिलता दिखाई दे रहा है।

फैंस ने कही ये बात

फैंस को अरविंद अकेला कल्लू का यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आपने दिल खुश कर दिया। आपकी आवाज में जादू है।’
इसी तरह एक अन्य फैन ने लिखा, ‘क्या गाना है कल्लू जी एक और धमाकेदार सॉन्ग गाना बहुत अच्छा है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *