हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 2 मुस्लिम उम्मीदवार भी मैदान में, देखें सूची

देश

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. लिस्ट में दो मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है. नारायणगढ़ से पवन सैनी चुनाव लड़ेंगे. नूह से संजय सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे. लिस्ट में 2 मंत्रियों की टिकट काटी गई है. इससे पहले बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. बीजेपी ने अब तक 87 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. केवल 3 सीटों महेंद्रगढ़, सिरसा और फरीदाबाद एनआईटी से उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है.

पेहोवा से आज ही बीजेपी के उम्मीदवार कवलजीत अजराना ने टिकट लौटा दी थी. जय भगवान शर्मा को अब उम्मीदवार बनाया गया है. रोहतक से बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनीष ग्रोवर को पार्टी ने टिकट दी है. कांग्रेस की उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ बीजेपी ने कैप्टन योगेश बैरागी को चुनाव मैदान में उतारा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *