सिनेमाघरों में हनु मैन का जलवा कायम, वीकेंड में फिर आया उछाल

मनोरंजन

साउथ स्टार तेजा सज्जा की तेलुगु सुपर हीरो फिल्म ‘हनु मैन’ को दर्शकों का भर-भरकर प्यार मिल रहा है। प्रशांत वर्मा की डायरेक्शन में इस फिल्म का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। ‘हनु मैन’ में तेजा सज्जा की जबरदस्त एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। ‘हनु मैन’ की कहानी के साथ इसे VFX की भी खूब तारीफ हो रही है। 12 जनवरी को सिनेमाघरों रिलीज हुई फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में बम्मपर कमाई की। ऐसे में अब वीकेंड में ‘हनु मैन’ की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। इसी बीच ‘हनु मैन’ का शनिवार यानी 23वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

इन फिल्मों से है टक्कर तेजा सज्जा की ‘हनु मैन’ ने ओपनिंग के दिन भले ही 8.05 करोड़ रुपये की कमाई की हो, लेकिन इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हर दिन इसके कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म का बिजनेस स्लो होता नजर आया। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि ‘हनु मैन’ का इन दिनों कई बड़ी फिल्मों जैसे ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’, महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’, ‘कैप्टन मिलर’ और कैटरीना कैफ की ‘मैरी क्रिसमस’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर सामना हो रहा है। वीकेंड में मारी छलांग
ऐसे में अब एक बार फिर से ‘हनु मैन’ की कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। शनिवार को ‘हनु मैन’ ने पिछले कई दिनों से ज्यादा बिजनेस किया। ऐसे में अब ‘हनु मैन’ के 23वें दिन के आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनु मैन’ ने शनिवार को को 3.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 185.30 करोड़ रुपये हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *