जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं

देश

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर शहर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। हालांकि गनीमत रही कि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों ने कहा, “आतंकवादियों ने शुक्रवार दोपहर पुराने श्रीनगर शहर के ख्वाजा बाजार इलाके में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एक पार्टी पर हमला किया।”

पुलिस सूत्रों ने आगे कहा, “ग्रेनेड बिना किसी नुकसान के फट गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है।”

–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *