अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा दो दिवसीय “गीता रसामृतम” श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा दो दिवसीय “गीता रसामृतम” श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन विंट क्लब, अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ (शहीद पथ के पास) में दिनांक 17 एवं 18 जनवरी 2026 को किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 16 जनवरी 2026 को प्रेस क्लब, हजरतगंज, लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल प्रभु जी (चेयरमैन मंदिर निर्माण कमेटी), श्रीमान भोक्ताराम प्रभु जी (उपाध्यक्ष), श्रीमान देव रक्षक प्रभु जी (जनसंपर्क अधिकारी), श्रीमान रास मनोहर प्रभु जी, श्रीमान अमृत नाम प्रभु जी एवं श्रीमान अजीत हरि प्रभु जी उपस्थित रहे ।

श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष के द्वारा “गीता रसामृतम” श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त कार्यक्रम दिनांक 17 एवं 18 जनवरी 2026 को सायं 4:00 बजे से विन्ट क्लब, अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, शहीद पथ (निकट- बेस्ट प्राइस स्टोर) लखनऊ में संपन्न होगें, जिसके मुख्य आकर्षण निम्नवत है :

“गीता रसामृतम” कार्यक्रम के विशेष आकर्षण

> दिव्य हरिनाम संकीर्तन : सायं 04:00 – 04:45 बजे

> मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति : सायं 04:45-05:45 बजे

> गीता प्रवचन- श्रीमद् भगवत गीता के गूढ़ रहस्यों को बहुत ही सरलतम शब्दों में परिभाषित किया जाएगा जिनके विषय निम्न हैं: सायं 05:45 – 06:45 बजे

• आनन्द की खोज

.

सुखी जीवन का रहस्य

· भगवान से हमारा सम्बन्ध क्या है ?

• शुभ कर्म एवं अशुभ कर्म क्या है ?

• अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है ?

• सर्वोत्तम योग पद्धति

> ISKCON Girls Forum (IGF) की नाट्य प्रस्तुति : सायं 06:45 -07:00 बजे > उपस्थित सभी भक्तों हेतु दिव्य स्वादिष्ट भोजन प्रसादम (भंडारा): सायं 07:00 बजे से

अंत में मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने उपस्थित पत्रकारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को उनके सतत सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुये मीडिया के माध्यम से लखनऊ वासियों को आमंत्रित करते हुए यह अनुरोध किया कि आप सब इस दिव्य आध्यात्मिक सत्र मे युवाओ, युवतियो एवं बच्चो के साथ उपस्थित होकर अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *