फ्रांस ने भारतीयों से भरी फ्लाइट को अचानक रोका, फिर यात्रियों से की पूछताछ

विदेश

नई दिल्ली : 300 भारतीय यात्रियों को ले जा रहे विमान को फ्रांस में अचानक रोके जाने और इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हड़कंप मच गया. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) से निकारगुआ जा रही फ्लाइट को फ्रांस ने रोक दिया है और विमान में सवार सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. दरअसल, फ्रांस के मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो विमान को मानव तस्करी के शक में रोका गया और पुस्तक की गई.

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात से 303 भारतीय यात्रियों को लेकर निकारगुआ जा रहे एक विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में उतारा गया. समाचार पत्र ‘ली मोंडे’ की खबर के अनुसार, राष्ट्र विरोधी-संगठित अपराध इकाई जेयूएनएएलसीओ ने जांच अपने हाथ में ले ली है. पेरिस अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विशेष जांचकर्ता विमान में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं और दो लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है.

आखिर फ्रांस में क्यों रोका गया विमान
समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि अधिकारी ने बताया कि विमान में ईंधन भरा जाना था और उसमें सवार 303 भारतीय नागरिक संभवतः संयुक्त अरब अमीरात में काम करते हैं. फ्रांस पहुंचने के बाद यात्रियों को पहले विमान में रखा गया, लेकिन फिर बाहर निकालकर टर्मिनल भवन भेज दिया गया. पूरे हवाईअड्डे को पुलिस ने घेर लिया है. खबर के अनुसार अभियोजक कार्यालय ने कहा कि सूचना मिली थी कि विमान में सवार लोग मानव तस्करी के शिकार हो सकते हैं. अंततः यात्रियों को हवाई अड्डे के मुख्य हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 21 दिसंबर को उनके रात भर ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है.

फ्रांस में भारत के दूतावास ने क्या कहा
एक विशेष फ्रांसीसी संगठित अपराध इकाई के जांचकर्ता मामले की जांच कर हैं. फिलहाल, ‘लीजेंड एयरलाइंस’ ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. बताया जा रहा है कि एक गुमनाम सूचना के आधार पर फ्रांस की जांच एजेंसी ने यह एक्शन लिया है. इस मामले में फ्रांस में भारत के दूतावास ने सूचना दी है कि फ्रांस सरकार के अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि दुबई से निकारगुआ जा रही एक फ्लाइट को तकनीकी रुकावट की वजह से फ्रांस के एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *