फ्रांस : ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने किशोर को मारी गोली, मौत, देशभर में भड़की हिंसा

विदेश

पेरिस : फ्रांस में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी की गोलीबारी में एक किशोर की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। देश भर के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी और पथराव हो रहा है। गुस्साए लोग भीड़ की शक्ल में एकत्र होकर पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले कर रहे हैं। कई वाहन फूंके जा चुके हैं। हिंसा में 24 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं और 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। इस पर पुलिस का कहना था कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई।

हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने न सिर्फ पेरिस, बल्कि पूरे फ्रांस में आक्रोश प्रकट करना शुरू कर दिया। जगह-जगह पथराव व आगजनी शुरू कर दी गई। कई वाहनों में आग लगा दी गई। नानी तेरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने धमाके किये, जिससे जगह-जगह आग लग गई। यह हिंसा देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई है। बसों में आग लगा दी गई है। इस हमले 24 सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं। पुलिस ने देश भर में 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *