नेपाल हादसे में चार भारतीय नागरिकों की मौत

विदेश

काठमांडू | नेपाल के सिंधुली जिले में एक कार दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी है। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात बीपी हाईवे के सिंधुलीमाडी-खुरकोट खंड के कमलामाई नगर पालिका-3 के सोलभंजयांग के पास हुआ।

दुर्घटनास्थल काठमांडू से करीब 100 किमी दूर है।

पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने कहा कि कार का भारतीय रजिस्ट्रेशन नंबर था और यह काठमांडू की ओर जा रही थी।

वाहन सड़क से करीब 500 मीटर दूर जा गिरा।

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पांचवें घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पुलिस कार्यालय सिंधुली ने इसकी जानकारी दी।

सिलवाल ने कहा कि वर्तमान में पांच भारतीय नागरिकों की पहचान स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *