टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने सर्जरी गई है. गुरुवार को गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में धोनी के घुटनों की सफल सर्जरी हुई है. गौरतलब है अभी बीते दिन पहले ही धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल का पांचवी बार ख़िताब अपने नाम किया है.

धोनी सोमवार को आईपीएल फाइनल के बाद अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने प्रसिद्ध खेल आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दिनशॉ पर्दीवाला से परामर्श किया, जो बीसीसीआई के मेडिकल पैनल में भी हैं और ऋषभ पंत सहित शीर्ष कई भारतीय क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं.

खबर है कि , “धोनी को पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह रांची वापस चले गये हैं. वह अपने व्यापक पुनर्वास शुरू होने से पहले कुछ दिनों के लिए घर पर आराम करेंगे. अब उम्मीद है कि अगले आईपीएल में खेलने के लिए फिट होने के लिए उनके पास पर्याप्त समय होगा.”

बता दें किआईपीएल 2023 के पूरे सीजन में बाएं घुटने में भारी खिंचाव के बाद भी धोनी ने मैच खेला था. हालांकि वह कीपिंग करते हुए बिल्कुल ठीक दिखे, अधिक से अधिक बार उन्होंने नंबर 8 तक बल्लेबाजी की और विकेटों के बीच दौड़ते हुए तेज नहीं दिखे. अपने पांचवें आईपीएल खिताब के लिए टीम का नेतृत्व करने के बाद, हालांकि, धोनी ने कहा था कि अगर उनका शरीर इसकी अनुमति देता है तो वह प्रशंसकों के लिए “कम से कम” एक और सीजन के लिए वापसी करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *