नौशाद अली राहत के निर्देशन में बनी चांदनी सिंह राज यादव व अभय राज की फिल्म ‘दुलहिन’ एक प्रेम कहानी’ की आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फर्स्ट लुक आउट किया गया। इसमें चांदनी सिंह का अलग ही अंदाज नजर आ रही है। चांदनी सिंह फर्स्ट लुक में दुल्हिन की भूमिका में नजर आ रही हैं और उनकी दुल्हन वाली लुक बेहद आकर्षक कर रही है। फिल्म के लुक में सोहर सिंगार की हुई चांदनी सिंह नजर आ रही हैं जो यह प्रदर्शित करता है कि फिल्म परिवारिक और सामाजिक मुद्दों पर होने वाली हैं।
काशी नाथ एंटरटेनमेंट व आईरिस फिल्म क्रिएशन प्रस्तुत फिल्म ‘दुलहिन
एक प्रेम कहानी’ के निर्माता एम एल सी काशी नाथ व आई रिस फिल्म क्रिएशन हैं, जिन्होंने कहा कि इस फिल्म की यूएसपी इसकी बेजोड़ कहानी है जो दर्शकों को अपनी और आकर्षित करेगी और उन्हें खूब पसंद आएगी। फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी हम जल्द ही अनाउंस करेंगे। यह फिल्म बेहद खास है और इसे हमने पूरी भव्यता के साथ बनाया है, तो हम उम्मीद करेंगे कि दर्शकों का भी प्यार खूब मिले। और उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है यह जब फिल्म रिलीज होगी तब दर्शकों
को भी महसूस होगा। और हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। दर्शक इसे जाकर सिनेमा घरों में देखें और फिल्म देखने के बाद और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें तभी हमारा सिनेमा भी आगे बढ़ेगा। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म के लोकेशन कहानी के अनुसार हैं, जो फिल्म की खूबसूरती को बढ़ाने वाली है। फिल्म के गीत संगीत भी लाजवाब हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगी।
आपको बता दें कि फिल्म ‘दुलहिन एक प्रेम कहानी’ में चांदनी सिंह के साथ राज यादव, अभय राज, संजय पांडेय, अयाज खान, सी पी भट्ट अनिता सहगल, स्वेता वर्मा प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक नौशाद अली राहत है। सह-निर्देशक कन्हैया एस विश्वकर्मा है फिल्म की कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है। इस संगीतकार आर्या शर्मा व नौशाद अली राहत है। गीतकार अजीत मंडल व बुलेट बेजोड़ है। पीआरओ अरविंद मीर्य हैं। डीओपी अयुब अली खान, कोरियोग्राफर प्रवीन शेलार कला शशी व संजीव गुप्ता,
मारधाड़ अशोक यादव का है। लाईन प्रोडयूसर संतोष वर्मा है
