बॉलीवुड के दो सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ कल यानि 25 जनवरी को रिलीज के लिए बॉक्स ऑफिस की दहलीज पर तैयार खड़ी है। ऋतिक और दीपिका के प्रशंसक इस फ्रेश जोड़ी को पहली बार देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, ‘फाइटर’ को देखने की एक वजह यह भी है कि शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इसे बनाया है। वहीं, अब ‘फाइटर’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी शॉकिंग खबर है। फिल्म पर बैन लग गया है।
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट और प्रोड्यूसर गिरीश जौहर ने अपने एक एक्स पोस्ट में ‘फाइटर’ पर बैन लगने की जानकारी साझा की है। ‘फाइटर’ को यूएई छोड़कर सभी खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। वहीं, ‘फाइटर’ यूएई में पीजी 15 क्लासिफिकेश के साथ रिलीज होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म ‘फाइटर’ पर खाड़ी देशों में बैन लगा दिया गया है। वहीं यह देशभक्ति फिल्म कल 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार खड़ी है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर फाइटर के मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
क्यों बैन हुई फिल्म ?
गौरतलब है कि बीती 10 जनवरी को फाइटर GCC सेंसर बोर्ड से पास होने में नाकामयाब रही। वहीं, बीती 23 जनवरी को GCC सेंसर बोर्ड ने फिल्म फाइटर को खाड़ी देशों में रिलीज करने से बैन कर दिया। फिलहाल फिल्म के बैन करने का सटीक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैंस इसे भारत-पाक के बिगड़े रिश्ते से जोड़कर देख कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में देखा गया है कि फिल्म पीओके (पाकिस्तान ऑक्यूपाई कश्मीर) पर जोर देर रही है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को मंजूरी न मिलने से करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।
