जामनगर। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी इस वक्त खूब चर्चा में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग उत्सव शुक्रवार (1 मार्च) को गुजरात के जामनगर में शुरू हुआ। जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, गायिका रिहाना, बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित सहित लगभग 2,000 मेहमान शामिल हो रहे हैं। मुकेश अंबानी ने दोनों को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं देते हुए अपने पिता को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आज धीरूभाई बहुत खुश होंगे, क्योंकि हम उनके सबसे दुलारे पोते अनंत की जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल का जश्न मना रहे हैं और वो भी जामनगर में।’ जामनगर मेरे और मेरे पिता के लिए कर्मभूमि बन गई है। यह एक ऐसा स्थान है जहां उन्हें अपना मिशन, जुनून और उद्देश्य मिला। जामनगर पूरी तरह से बंजर भूमि थी, तीस साल पहले यह एक रेगिस्तान था, लेकिन आज जामनगर में हम उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।
उद्घाटन दिवस ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ की थीम पर रखा गया है, जहां मेहमानों ने खुद को परिष्कृत कॉकटेल पोशाक में सजाया। उत्सव की मनमोहक शुरुआत का वादा करने वाला यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू हुआ। इस कार्यक्रम के लिए राजनीतिक नेता प्रफुल्ल पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत सहित कई मेहमान शहर पहुंचे। अनंत और राधिका की शादी से पहले की रस्में बुधवार को अन्न सेवा के साथ शुरू हुईं। उत्सव जामनगर में हो रहा है क्योंकि यह शहर अंबानी परिवार के लिए उनके गहरे पारिवारिक संबंधों के कारण विशेष महत्व रखता है।
ये सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हो रही है जो तीन दिनों तक चलेगी। इसके लिए बड़े-बड़े दिग्गज जामनगर पहुंचे हैं। रिहाना, जे ब्राउन, ड्वेन ब्रावो, मार्क जुकरबर्ग, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, करण जौहर, दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण अनिल कपूर समेत कई लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। इस इवेंट के लिए अंबानी परिवार ने हैरान कर देने वाली रकम खर्च की है। रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी की इस प्री-वेडिंग इवेंट में 1000 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि मुकेश और नीता अंबानी अपने सबसे छोटे बेटे की शादी पर जो रकम खर्च कर रहे हैं, वह मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का सिर्फ 0.1% है।
स्वागत में मुकेश अंबानी की स्पीच मुकेश अंबानी के आमंत्रण पर तमाम बड़े उद्योगपति, क्रिकेटर और कलाकार जामनगर पहुंचे हैं, मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स समेत बड़ी हस्तियां जामनगर की शोभा बढ़ा रही हैं। मेहमानों के स्वागत में भारतीय परंपरा की झलक दिखाई दी, बेहद भावुक अंदाज में मुकेश अंबानी ने मेहमानों का स्वागत किया। मुकेश अंबानी ने स्वागत करते हुए कहा, ‘हमारे सम्मानित मित्र और परिवार, आप में से प्रत्येक को नमस्ते और गुड इवनिंग। भारतीय परंपरा में हम मेहमानों को आदरपूर्वक अतिथि कहते हैं. ‘अतिथि देवो भव’। इसका मतलब है मेहमान भगवान की तरह होते हैं।’
‘जब मैंने आपको नमस्ते किया, तो इसका मतलब था कि मेरे अंदर का देवता आपके अंदर के देवता को स्वीकार करके प्रसन्न है। आप सब ने इस शादी के माहौल को मंगलमय बना दिया है। इसके लिए दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद!
बग्गी से पहुंचे अनंत-राधिका इस बीच अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट बग्गी पर सवार होकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। मुकेश अंबानी ने दोनों को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं देते हुए अपने पिता को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आज धीरूभाई बहुत खुश होंगे, क्योंकि हम उनके सबसे दुलारे पोते अनंत की जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल का जश्न मना रहे हैं और वो भी जामनगर में।’
जामनगर मेरे और मेरे पिता के लिए कर्मभूमि बन गई है। यह एक ऐसा स्थान है जहां उन्हें अपना मिशन, जुनून और उद्देश्य मिला। जामनगर पूरी तरह से बंजर भूमि थी, तीस साल पहले यह एक रेगिस्तान था, लेकिन आज जामनगर में हम उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। जामनगर रिलायंस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया है। यह एक ऐसी जगह बनी हुई है, जहां हम भविष्य के व्यवसाय और अद्वितीय परोपकारी पहल शुरू करते हैं।
अंबानी परिवार का मकसद मुकेश अंबानी की मानें तो उनके परिवार का एकमात्र उद्देश्य भारत की समृद्धि को बढ़ाना और जिसमें सभी की भलाई हो उसमें योगदान देना है। अंबानी बोले, ‘पूरी विनम्रता से, मैं कहता हूं कि जामनगर आपको एक नए भारत के उदय की झलक देगा जो जीवंत, आशावादी और आत्मविश्वास से भरा है।’
अनंत की तारीफ में इसके बाद मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी को लेकर इमोशनल बातें कहीं, कहा, ‘मैं जब भी अनंत को देखता हूं, तो मुझे उसमें अपने पिता धीरूभाई नजर आते हैं। अनंत की भी सोच मेरे पिता की तरह है, कि कुछ भी असंभव नहीं है।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि संस्कृत में अनंत का मतलब है… जिसका कोई अंत ना हो। मुझे भी अनंत में अनंत शक्ति दिखती है। आखिर में मुकेश अंबानी ने कहा कि आप सभी भी अनंत और राधिका को आशीर्वाद दीजिए।
गौरतलब है कि जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सहित करीब 2000 अधिक मेहमान शामिल हो रहे हैं। अमेरिकी गायक जे ब्राउन और लोकप्रिय रैपर निकी मिनाज के संगीत निर्देशक एडम ब्लैकस्टोन भी प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने पहुंचे। इसके अलावा पॉप सिंगर रेहाना भी इस समारोह में शिकरत पहुंची हैं, शुक्रवार को रेहाना ने दमदार परफोरसमेंस दिया। अभी कार्यक्रम 3 मार्च तक चलेगा।
रहने के हैं खास इंतेजाम साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेहमानों के रुकने के इंतजाम को दिखाती नजर आ रही हैं। मेहमानों की जामनगर में एक खास तरीके से खातिरदारी हो रही है। प्रकृति का एहसास कराने के लिए अंबानी परिवार ने खूबसूरत गार्डन के बीच टेंट वाले घर बनवाए हैं। जिसमें एसी वाले बेडरूम और लिविंग एरिया बना है, जो बेहद खूबसूरत है।
खाने का मेन्यू
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी के फंक्शन में खाने के मेन्यू में 2500 से अधिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। जिसमें थाई, जापानी, मैक्सिकन, पारसी और पेन एशियन फूड्स शामिल हैं। 70 से ज्यादा व्यंजन नाश्ते में परोसे जाएंगे, 200 से अधिक लंच और 275 से अधिक डिनर में सर्व होंगे। मिडनाइट में किसी को भूख लगे, इसका इंतजाम भी किया गया है। रात के 12 बजे से सुबह 4 बजे तक 85 तरह के व्यंजन सर्व होंगे।
1 मार्च से शुरू हुए इवेंट्स 3 मार्च को खत्म होंगे। पहली शाम ‘इवनिंग इन एवरलैंड-थीम’ कॉकटेल पार्टी थी, जिसमें रिहाना ने रॉकिंग परफॉर्मेंस दी। आज यानी 2 मार्च को सभी लोग रिलायंस एनिमल रेस्क्यू सेंटर के दौरे पर जाएंगे। शाम को कपल की ‘मेला रॉग’ पार्टी है। 3 मार्च को ‘टस्कर ट्रेल’ पर ले जाया जाएगा और फिर एक पारंपरिक ‘हस्ताक्षर’ सेरेमनी होगी।
