दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर ने वेलेंटाइन डे के मौके पर ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म के फैंस के लिए एक खास गिफ्ट शेयर किया है। एकता ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ये वेलेंटाइन डे नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, “लव, सेक्स और धोखा का दरिया और डूब के जाना है।” इस शायरी के साथ एकता ने अनाउंस किया कि फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
पोस्टर की बात करें तो इसमें एक असली दिल में कई सारे दिल, व्हाट्सएप आइकन, लाइक आइकन दिख रहे हैं और ये दिल जोरों से धड़क रहा है। फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी है। यह फिल्म का दूसरा पार्ट है। इससे पहले ‘लव सेक्स और धोखा’ साल 2010 में रिलीज हुई थी। उसे भी दिबाकर ने ही डायरेक्ट किया था। उसमें एक्टर राजकुमार राव, नेहा चौहान, अंशुमान झा और नुसरत भरुचा समेत कई स्टार्स थे।
खास बात है कि 19 अप्रैल को ही करण जौहर भी अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ लेकर आ रहे हैं। इसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि एकता और दिबाकर अपनी फिल्म के सीक्वल की कास्टिंग के लिए ‘बिग बॉस 16’ के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया था। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है।
