Earthquake : जम्मू में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

देश

जम्मू कश्मीर : जम्मू में सोमवार को तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को सुबह 02:47:08 बजे जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था. इसका केंद्र अक्षांश 33.10 उत्तर और देशांतर 76.18 पूर्व पर था. तड़के आए झटके से क्षेत्र में हलचल मच गई, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं मिली है.

एनसीएस ने अपनी X पोस्ट में इसकी जानकारी दी की, ‘भूकंप की तीव्रता: 3.6, तारीख- 06/10/2025 02:47:08 (भारतीय समयानुसार), अक्षांश: 33.10 उत्तर, देशांतर: 76.18 पूर्व, गहराई: 5 किमी, स्थान: डोडा, जम्मू और कश्मीर.’ स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर हल्के झटके महसूस करने की बात कही है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

एनसीएस के विशेषज्ञों का कहना है कि 3.6 तीव्रता का भूकंप हल्का माना जाता है और आम तौर पर बड़े नुकसान की संभावना नहीं होती, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सावधानी जरूरी है. डोडा, जो पहले भी भूकंपों से प्रभावित रहा है, में अभी तक कोई आधिकारिक राहत शिविर या बचाव टीम तैनात नहीं की गई है. हालांकि, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *