सुबह खाली पेट इन चीजों का पानी पीने से घटता है बढ़ता वजन, होते हैं अन्य फायदे

हेल्थ

बढ़ते वजन को सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है तो इसके साथ कुछ नुस्खे भी अपना लें। आयुर्वेद में मोटापा कम करने के लिए कई पेय पदार्थ बताए गए हैं जो दरअसल शरीर के फैट कम करने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इन्हें पीने से मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है और तेजी से वजन कम होने लगता है। शरीर में ब्लड शुगर को कम करने और पाचन को मजबूत बनाने के लिए सुबह उठकर सादा पानी पीने की बजाया आप पीला और हरा पानी पिएं। ये पीला और हरा पानी आपको वजन घटाने में मदद करगा।
सुबह खाली पेट कुछ खास पेय पदार्थ पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है और अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं। मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पानी, हर्बल ड्रिंक और अन्य विकल्पों के फायदों के बारे में जानें।

अगर आपका वजन भी रोजाना तेजी से बढ़ रहा है तो इसे कम करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करना होगा। अच्छी डाइट और एक्सरसाइज से आप बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के अलावा आपको सुबह खाली पेट इन घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पानी युक्त पीने चाहिए ये चीजें

नींबू और शहद का प्रयोग

एक गिलास पानी में आधा नींबू, एक चम्मच शहद और एक चुटकी काली मिर्च डालकर पिएं। काली मिर्च में पिपेरिन नामक तत्व होता है। यह शरीर में नई वसा कोशिकाओं को जमा नहीं होने देता। नींबू में मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड शरीर में मौजूद कफ को कम करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

सौंफ का पानी

एक कप पानी में 6-8 सौंफ के बीज डालकर पांच मिनट तक उबालें। इसे छानकर सुबह खाली पेट गर्म-गर्म पिएं। इससे अत्यधिक भूख लगने की समस्या से राहत मिलेगी और खाने की इच्छा कम होगी। यह शरीर से सारी सूक्ष्म गंदगी साफ करता है और पेशाब और पसीना लाता है।

इससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती है। सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि इससे गैस्ट्रिक की समस्या में भी आराम मिलता है। सौंफ का पानी पीने से काफी देर तक पेट भरा होने का अहसास रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और सूजन की समस्या भी कम होती है। वजन घटाने के लिए सौंफ का पानी भी फायदेमंद है।

जीरे का पानी

जीरे का पानी पीने से मोटापा तेजी से कम होता है। इसमें जीरे के एल्डिहाइड और थाइमोक्विनोन जैसे यौगिक होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। अगर आपको गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी स्थिति है, तो जीरे का पानी जलन और सूजन को कम करने में कारगर है।

मेथी का पीला पानी

मेथी में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मेथी मदद करती है। मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास मेथी का पीले रंग का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। मेथी बालों के लिए फायदेमंद होती है। वहीं इससे जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या दूर होती है।

मेथी का पानी पीने से न सिर्फ मोटापा कम होता है बल्कि डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मेथी खून में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखने में मदद करती है। मेथी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच मेथी के दानों को 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह उठकर इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।

आंवला जूस

इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

तेज पत्ता का पानी

आपको रोजाना बदल-बदलकर पानी पीना है। तेज पत्ता पानी बनाना भी आसान है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1-2 तेज पत्ता डाल कर पानी को 2 मिनट के लिए उबालना है। पानी को उबालने के बाद 2 मिनट तक ढक कर छोड़ दें। छानकर पानी को चाय की तरह पी लें। इससे पेट कम हो जाएगा और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

अजवाइन वाला पानी

अजवाइन पेट के लिए जितनी अच्छी है वजन घटाने में भी उतनी ही असरदार है। अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए रात में 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन भिगो दें। सुबह इस पानी को हल्का गर्म कर लें और छानकर खाली पेट इसका सेवन करें। अजवाइन वाला पानी पीने से गैस, ब्लोटिंग या डायजेशन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

सिर्फ गुनगुना पानी

पानी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे डाइजेस्टिव ऑर्गन्स स्टीम्यूलेट होते हैं और ब्लड का फ्लो शरीर में उचित बना रहता है। सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने से बार बार भूख लगने की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके अलावा दिन भर रहने वाली ब्लोटिंग और पेट दर्द से भी बचा जा सकता है।

वे लोग जो फिटनेस फ्रीक हैं, उन्हें भी अपने दिन की शुरूआत गुनगुने पानी से करनी चाहिए। इससे अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है। ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के अलावा रात को सोने से पहले भी इसका सेवन करना चाहिए।

गुनगुने पानी को पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट में जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा गर्म पानी दांतों के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से मुक्त रखता है।

आयुर्वेद के अनुसार हमें फ्रिज से निकला बिल्कुल ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि यह पाचन अग्नि को मंद कर देता है। इससे खाना पचाने में दिक्कत आती है और मेटाबोलिज्म धीमा पड़ने लगता है। इसलिए अगर आप वजन घटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो उस काम में रुकावट आ सकती है।

गर्म पानी आपके शरीर के मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है। इसलिए, कई लोग सुबह-सुबह गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। जब हम गर्म पानी पीते हैं, तो हमारी पाचन अग्नि तेज हो जाती है और खाना आसानी से बिना रुके पचना शुरू हो जाता है। साथ ही यह मेटाबोलिज्म को एक्टिव कर देता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *