आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा-171 सरोजनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करते हुए

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, दिनांक 05 दिसम्बर, 2025, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा-171 सरोजनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करते हुए गणना प्रपत्रों का कलेक्शन और फीडिंग की प्रगति का जायज़ा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सरसवां के बूथ 511, 512, 513, 514, 515, 513 एवं प्राइमरी स्कूल अर्जुनगंज के बूथ संख्या 518, 519, 520, 521 एवं 522 का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। तत्पश्चात उन्होंने सेक्टर 9 वृन्दावन योजना स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 414, 415, 416, 417, 418, 419, 420, 421 एवं 422 का भी निरीक्षण करते हुए गणना प्रपत्र के कलेक्शन और फीडिंग की प्रगति का जायज़ा लिया। बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) द्वारा अवगत कराया की मतदाताओं द्वारा विधिवत रूप से भरे गए गणना प्रपत्र को बीएलओ के पास वापस जमा करने की प्रक्रिया चल रही है।

 

समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने गणना प्रपत्र को जल्द से जल्द भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *