जिसमे दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० आशीष गौतम ने बताया कि दिनांक 5.6.7 मार्च को श्रीराधा माधव रसामृत कथा वृंदावन की पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) के मुखार विन्दु से दयाल बाग,अमर शहीद पथ में किया जा रहा है एवं 8 मार्च को महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने बाले प्रसिद्ध अभिनेता नितिश भारद्वाज द्वारा अभिनीत महानाट्य चक्रव्यूह का आयोजन दयाल बाग अमर शहीद पथ पर किया जा रहा है। श्रीराधा माधव कथा एवं चक्रव्यूह महानाट्य के आयोजन का उद्देश्य भारत में नई पीढ़ी को धर्म और आस्था के प्रति जागरूक करना एवं सत्मार्ग दिखाने का प्रयास करना है। इसी उद्देश्य से दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा समय-समय पर बड़े बड़े आयोजन जैसे श्रीराम कथा,जाणता राज,चक्रव्यूह चाणक्य का आयोजन किया जाता रहा है। पूर्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा का वर्ष 2023 में जनेश्वर मिश्रा पार्क में आयोजन किया गया था। जिसमे पूरे देश से 2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने 6 दिन में सहभागिता की।

आशीष गौतम ने यह बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन विगत 30 वर्षों से समाज वो जरूरतमन्द, गरीब कुष्ठ
रोगियों एवं उनके बच्चों हेतु स्वास्थ्य शिक्षा स्वाबलम्बन एवं व्यवसायिक शिक्षा के अनेक प्रकल्पों जैसे
विद्यालय, छात्रावास, पैरा मेडिकल कालेज का संचालन आप सभी संवेदनशील समाज के सहयोग से किया जा रहा है।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने लखनऊ की जनता से आहवान किया कि श्रीराधा माधव कथा और चक्रव्यूह महानाट्य में सम्मिलित होकर सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम संयोजक अमरजीत मिश्रा ने बताया कि 5 से 8 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां
कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ की जा रही है। कार्यक्रम के संदर्भ में लखनऊ और आसपास के जिलो में
50 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा चुका है।
प्रेम सेवा मिशन के मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी अभय कुमार पाल ने बताया कि इस दिव्य नाट्य को दखने के बाद विद्यार्थी,युवा एवं समाज के अनेक वर्ग के लोग अपने पुराने इतिहास और आदर्शों को समझेंगें। इससे समाज में आने वाली युवा पीढी में चरित्र और संस्कार का निर्माण भी होग।
कथा के संयोजक मानवेन्द्र पटेल ने कहा कि 5 से 7 मार्च को कथा में आप सभी मातृशक्ति सपरिवार
अवश्य पधारे।
इस दौरान राघवेन्द्र सिंह,अभिषेक सिंह आशू,प्रदीप सिंह, कुमार उदयन, गिरीश सिंहा,घनश्याम चतुर्वेदी,रणविजय, शिवम शुक्ला,डा. अनुभव श्याम, उदयभान,श्रदा सिंह, अवध बिहारी, निरूपमा सिंह सहित सैकडों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
