जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 द्वारा आज कानपुर रोड स्थित बीपीसीएल की ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारु एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद में मजिस्ट्रेट एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 द्वारा आज कानपुर रोड स्थित बीपीसीएल की ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया, एजेंसी संचालकों से प्रतिदिन की आपूर्ति, बुकिंग की स्थिति तथा वितरण प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एजेंसी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में प्रतिदिन 700 से 800 बुकिंग प्राप्त हो रही है। जिसकी बुकिंग की वरीयता अनुसार डिलीवरी कराई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गैस एजेंसी पहुंच कर उपस्थित ग्राहकों से भी संवाद किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राहकों को आश्वस्त किया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई चेन सुचारू रूप से चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान उपलब्ध स्टॉक को देखते हुए किसी भी तरह से पैनिक करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग व डिलीवरी निर्धारती समयावधि 25 दिन के अंतराल पर सुचारु रूप से जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय से घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्रीमती ज्योति गौतम के पर्वेक्षण में जिलाधिकारी द्वारा अपर नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक तथा ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों की गठित की गई संयुक्त टीमों के द्वारा आज शहर में भ्रमणशील रहते हुए कपसेठिया इंडेन गैस, डोमेस्टिक इंडेन गैस, लालबाग इंडेन गैस, सहकारी गैस एजेंसी, स्मृति गैस ऐजेंसी, गीता गैस एजेंसी, तेलीबाग गैस एजेंसी, रुक्मणि गैस एजेंसी व किरण गैसे एजेंसी का निरीक्षण किया गया।

उक्त निरीक्षण में जिला आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *