डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी के दिवंगत मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। डिंपल ने पिछले हफ्ते मैनपुरी से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.8 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर उपचुनाव जीता था।

लोकसभा सांसद के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वह कन्नौज से दो बार निचले सदन की सदस्य रह चुकी हैं।

10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

डिंपल जब सुबह शपथ लेने पहुंचीं तो उनके साथ उनके पति अखिलेश यादव भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *