डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने बताया सपा के ‘पीडीए’ का नया फुल फॉर्म।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज विपक्षी दलों के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति। उनकी नियति भी ठीक नहीं लगती। इन हालात में उत्तर प्रदेश में इन तीनों दलों का कोई खाता तक खुलने वाला नहीं है। सभी 80 सीटों पर भाजपा गठबंधन जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए का नारा दे रहे हैं। इस नारे का असली फुल फार्म परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। अखिलेश को अपने परिवार के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता है। यही कारण है कि टिकट वितरण को लेकर भी चाचा भतीजे में जंग छिड़ी है। रोजाना प्रत्याशी बदले जा रहे हैं। सपा को प्रदेश में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने नुमाइश ग्राउंड में आयोजित भाजपा और रालोद की संयुक्त जनसभा को संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आज विपक्ष मे हैं उन्होंने सत्ता में रहते हुए जमकर घोटाले किए। उनके घोटालों की जांच हो ही है तो वे घबराए हुए हैं। घबराकर भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गए, लेकिन यह एका कुछ दिन ही चला। फिर से वे बिखर गए हैं। जयंत चौधरी को ये बात समझ में आ गई और वे समय रहते भाजपा के साथ आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *