दिल्ली : गीता कॉलोनी में टुकड़ों में बिखरी मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

देश

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. दरअसल, गीता कॉलोनी थाना इलाके के फ्लाईओवर के पास महिला की लाश के टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना के बारे में पुलिस को पता चला तो उसने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार, फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हुए थे. अंग महिला के थे जो अलग-अलग जगह पर बिखरे पड़े थे. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन अभी तक उसे कुछ भी हाथ नहीं लगा है.

डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक महिला का शव टुकड़ों में मिला है. जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. शुरूआती जांच में महिला की उम्र 35 से 40 के बीच बताई जा रही है. कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले को संज्ञान में लिया है. स्वाति ने घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल्ली के गीता कॉलोनी में महिला के शव के कई टुकड़े मिले हैं. पुलिस को नोटिस भेज रहे हैं. लड़की कौन थी? दोषी कब तक अरेस्ट होगा? एक के बाद एक भयानक मर्डर्र दिल्ली में क्यों हो रहे हैं? दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो चुकी है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *