‘लखनऊ पहुंची फिल्म डेढ़ लाख का दूल्हा’ की स्टारकास्ट : को होगी रिलीज, चंद्रकांता फेम अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा मुख्य भूमिका में
लखनऊ, ‘आज के दौर में दर्शकों को अच्छे सिनेमा की समझ है। वे मेरी इस फिल्म को जरूर देखेंगे। यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाएगी और एक सार्थक संदेश भी देगी। फिल्म में मेरा किरदार बाप का है। इसका हर किरदार बेहद खास है। फिल्म -कहीं से भी दर्शकों को बार नहीं करने वाली है। ये बातें चंद्रकांता सीरियल में क्रूर सिंह नामक किरदार निभाकर चर्चा में आए मशहूर अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा ने कही। वह शुक्रवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित होटल फार्च्यून पार्क बीवीडी में अपनी आने वाली फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ के लिये प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। 30 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एपीएस पिक्चर प्रस्तुत के के फिल्म्स क्रिएशन की फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ को चिड़ियाघर एवं लापतागंज जैसे 22 से अधिक टीवी सीरियल कर चुके अभिनेता व सह निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने निर्देषित किया है। प्रेस कान्में निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने इसे एक शानदार ड्रामा कॉमेडी फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो मायानगरी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आता है। लेकिन उसके गाँव में लोगों को लगता है कि वह डेढ़ लाख रुपए महीने का वेतन पाता है। इस कन्फ्यूजन की वजह से गाँव के तमाम लोग उसे अपना दामाद बनाना चाहते हैं। और फिर हो जाता है हंगामा । जिसे देखने के लिए 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में जाना होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज किया जा चुका है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हम आज लखनऊ के दर्षकों से भी आग्रह करेंगे कि साल 2022 की अंतिम कामेडी फिल्म का मजा पूरे परिवार के साथ जरूर लें।
फिल्म में महसूस होगा 90 के दशक का संगीत
निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फिल्म में लिजेंड्री सिंगर कुमार शानू और शाहिद माल्या की आवाज का जादू दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। उन्होंने कहा कि काफी सालों बाद ऐसी फिल्म बनी है, जिसमें 90 के दशक के संगीत को परोसा
जा रहा।
352 सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की निर्माता जया छेड़ा ने बताया कि फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा आगामी 30 दिसंबर, 2022 को देश भर के 352 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में दर्शकों के पास अच्छी समझ है। आज फिल्म को हिट होने के लिए नामी कलाकारों की आवश्यकता नहीं है। फिल्म की कहानी जानदार होनी चाहिये। दर्शक स्वतः सिनेमाघरों की ओर भागे चले आएंगे। ‘अलग किस्म की कॉमेडी ड्रामा फिल्म’
वहीं, फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ के माध्यम से बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रहे अभिनेता ध्रुव छेड़ा ने कहा कि मेरी पहली फिल्म एक अलग किस्म की कॉमेडी फिल्म है, जो लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को मेरे किरदार के साथ-साथ पूरी फिल्म भी बहुत पसंद आएगी। फिल्म के हरेक कलाकार ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता ध्रुव छेड़ा, अखिलेंद्र मिश्रा, हर्षिता पंवार, इश्तियाक खान और एहसान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अभय प्रताप सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो इस फिल्म के निर्देशक भी है। फिल्म के संगीतकार सहजाह्न शेख (सागर) है। लिरिक्स अभय प्रताप सिंह का
है।

