फसल काटने गए युवक का खेत में पड़ा मिला शव, पत्नी और साढ़ू गिरफ्तार

अपराध उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

रायबरेली : जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में कटाई के लिए निकले किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. किसान का शव बुधवार सुबह खेत से बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या का आरोप पत्नी और उसके साढ़ू पर लगाया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

घटना जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे राना मजरे नरसवा का है. गांव के रहने वाले गज्जू (28) पुत्र कल्लू मंगलवार की शाम को खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे. देर रात तक जब वो फिर से वापस नहीं आए ,तब परिजन उनकी खोजबीन करने लगे. किंतु उनका कहीं अता पता नहीं चला. बुधवार की सुबह जब परिजन पुनः उनकी खोज करने निकले तो एक खेत में उसका शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था. मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं.

मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक का उसके पत्नी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी बिटाना काफी समय से मृतक के साढ़ू रजनू के यहां रह रही है. परिजनों का कहना है कि इसी विवाद में मृतक के साढ़ू और उसकी पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *