Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब, जाने पेट्रोल-डीजल का ताजा हाल

बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली : इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड 4.89 डॉलर यानी 5.69 फीसदी उछलकर 90.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 4.78 डॉलर यानी 5.69 फीसदी की बढ़त के साथ 87.69 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कल के मुकाबले भाव में 0.12 पैसे की गिरावट आई है. मध्य प्रदेश में 109.70 रुपये प्रति लीटर, महाराष्ट्र में 106.64, गुजरात में 96.42 और छत्तीसगढ़ में 103.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *