बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2 लाख 34 हजार 281 केस

टॉप न्यूज़ देश

Covid-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,34,281 नए मामले सामने आए हैं. (Coronavirus cases) इस बीच 893 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. अच्छी खबर ये है कि 3,52,784 लोग इस संक्रमण से रिकवर हो गए हैं. यानी की एक्टिव मामलों की संख्या में भी गिरावट देखी गई है. (Active Cases in India) बता दें शनिवार की तुलना भी केस 0.5% कम हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित के एक्टिव मामलों की संख्या 18 लाख 84 हजार 937 हो गई है. पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 14.50 फीसदी पर आ गई है.

94.21% पहुंचा मौजूदा र‍िकवरी रेट
देश में अब तक कोरोना के 4,10,92,522 मामले रजिस्टर हो चुके हैं. इनमें से 3,87,13,494 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जिसमें से 4,94,091 संक्रमित लोगों की मौत हुई है. बता दें इस समय कुल मिलाकर कोरोना के सैंपल टेस्ट 72,73,90,698 ले लिए गए हैं. (coronavirus cases today) फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 14.50% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.40% है. देश में मौजूदा र‍िकवरी रेट 94.21% है.

बता दें कोरोना को देश से मिटाने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन अभियान चला रही है. इसमें बड़ी ही तेजी के साथ लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है. अब तक देश में 165.70 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग गई है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाव‍िया (Mansukh Mandaviya) ने बताया कि, ‘देश में अब तक 75% पात्र लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी है.’

केरल में बढ़े कोरोना के मामले
केरल में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सभी की टेंशन काफी बढ़ा दी है. शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 50 हजार 812 नए मामलों सामने आए. राज्य के एर्नाकुलम जिले में हर दिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 11,103 पहुंच गई है. इसके अलावा राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 8 मौतें दर्ज की गईं. यानी की कुल मिलाकर 86 मौत का आंकड़ा और दर्ज हुआ. वहीं अब राज्य में कुल मौतों की संख्या 53,191 पहुंच गई है.

यूपी में 24 घंटे के अंदर 8,338 नए मामले
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Corona Cases) में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,338 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद मामलों की संख्या बढ़कर 20,25,245 हो गई है. फिलहाल राज्‍य में 25 और लोगों की मौत के बाद मौत का आंकड़ा 23,164 दर्ज हुआ है. लखनऊ में आज 1,705 नए मामले सामने आए हैं. वहीं प्रदेश में 59,601 मरीज संक्रमण का इलाज चल रहा है, जहां 19,22,480 लोग संक्रमण से रिकवर हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *