नई दिल्ली: भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में 12.3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20,557 मामले दर्ज हुए हैं. इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,959,321 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 45 लोगों ने जान गंवाई है. अब तक भारत में कोरोना वायरस की वजह से 526,212 लोग मर चुके हैं. सक्रिय मरीजों की बात करें तो अभी देश में कोरोना वायरस के 146,322 मामले सक्रिय हैं.
