अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा के सौजन्य से माननीय विपिन कुमार वर्मा डेविड विधायक एटा सदर निवर्तमान सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति की अध्यक्षता में आयोजित

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को हजरत गंज लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के विश्वेश्वरैया प्रेक्षा ग्रह में अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा के सौजन्य से माननीय विपिन कुमार वर्मा डेविड विधायक एटा सदर निवर्तमान सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति की अध्यक्षता में आयोजित स्वामी ब्रम्हानंद शैक्षणिक उन्नयन एवं सामाजिक जागरुकता संगोष्ठी व अवंती चेतना पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता मा० बी० एल० वर्मा जी, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जी ने महासभा का इस बात के लिए साधूवाद एवं धन्यवाद दिया कि लोधी समाज के क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी अवंती चेतना पत्रिका में उपलब्ध करायी है। इससे लोधी समाज हर परिवार एवं युवा लाभान्वित होंगे। इसमें महासभा का सहयोग करने वाले, इतिहासकार, लेखक व कवि का भी धन्यवाद। अनुरोध करता हूँ कि महासभा एवं इतिहासकार इस श्रृंखला को आगे बढ़ायेंगे और अवंती चेतना के आगे आने वाले अंकों में और भी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। माननीय कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार, मा० टी० राजा सिंह विधायक विधान सभा गोशामहल, तेलंगाना एवं विशिष्ट अतिथियों के रुप में माननीय हरिप्रकाश वर्मा विधायक जलालाबाद, माननीय विवेक कुमार वर्मा विधायक बीसलपुर पीलीभीत, माननीय विधायक डी० सी० वर्मा मीरगंज बरेली, पूर्व विधायक अनीता राजपूत जी डिबाई बुलन्दशहर, माननीय डाक्टर राजीव वर्मा पूर्व मंत्री बुलन्दशहर, माननीय अर्चना वर्मा,
मेयर शाहजहांपुर, माननीय राजकुमार राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष अहिंसा दल, माननीय उत्तम चन्द्र उर्फ राकेश लोधी प्रदेश अध्यक्ष श्री गुड्डू लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री विजय वर्मा लोधी, प्रदेश महामंत्री, संजय लोधी उर्फ जितेन्द्र लोधी जिला अध्यक्ष लखनऊ सहित अन्य गणमान्य लोग एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे सभी के लिए जलपान एवं भोजन का भी उचित प्रबंध किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बी० एल० वर्मा ने सामाजिक ढांचे को मजबूत करने व शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा प्रत्येक अभिभावक की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, वहीं धर्मपाल सिंह ने संगठित रहने पर जोर देते हुए कहा जो समाज शिक्षित एवं संगठित नहीं रहता उस समाज का विकास नहीं हो सकता इसलिए शिक्षित बने संगठित होकर रहें, माननीय टी राजा ने युवा वर्ग एवं नारी शक्ति में राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित किया लोधी क्रांतिवीरो एवं लोधी महापुरुषो पर प्रकाश डालते हुए कहा अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया नहीं गया होता तो श्री राम मन्दिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त नहीं होता लोधी समाज का योगदान, लोधी समाज की राजनीतिक भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा लोधी समाज की संख्या को देखते हुए किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा संगठन एवं सत्ता में भागीदारी नही मिलती। उ०प्र० के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वरिष्ठ समाजसेवियों ने समाज की शोभा बढ़ायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *