श्री नितिन नवीन जी, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज श्री नितिन नवीन जी, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन के अंतर्गत निषाद पार्टी द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक एवं जनहित कार्यों से अवगत कराया गया। साथ ही निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के समायोजन तथा मझवार एवं तुरैहा (सभी उपजातियों) को अनुसूचित जाति में परिभाषित किए जाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के आत्मबल सखा महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती के अवसर पर श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण भी प्रदान किया गया।

 

इस दौरान मछुआ समाज का प्रतीक चिन्ह नाव भेंट की गई। साथ ही ई० प्रवीण निषाद, मा० पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय संयोजक, निषाद पार्टी (एनडीए गठबंधन) भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *