देशभर में कोरोना वायरस को लेकर चिंता का माहौल है. दरअसल बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली. यही वजह है कि, केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक हर कोई अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं. हालांकि चार दिन बाद कोरोना के मामलों में थोड़ी राहत देखने को मिली है. दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि मौत के आंकड़ों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. ऐसे में खतरा अब भी बरकरार है. बीते चार दिनों से देश में कोविड-19 के मामले 10 हजार से ऊपर देखने को मिल रहे थे. लेकिन सोमवार को इनमें गिरावट दर्ज की गई है जो एक अच्छा संकेत है.
