Corona Update: देश में बढ़ रहा है कोरोना के चौथी लहर का खतरा, 24 घंटों में आए 13313 नए केस

टॉप न्यूज़ देश

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चे पर देश के लिए एकबार फिर चिंता की खबर है। भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है।

 

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 13313 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 12249 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 13 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज करीब 12,00 नए मामले बढ़े हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 13313 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 38 लोगों की मौत हुई है। वहीं 10,972 लोग बीमारी से इस दौरान ठीक भी हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.94 फीसदी से घटकर 2.03 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 4,27,36,027 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।

अगर देश के मेट्रो शहरों की बात की जाए तो दिल्ली में 928, मुंबई में 1,648, चेन्नई में 345 और बेंगलुरु में 676 नए मामले सामने आए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को 1,648 नए मामले दर्ज किए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 13,501 हो गई है।

 

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,96,62,11,973 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14,91,941 डोज लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *