कोरोना अपडेट : देश में घटे कोरोना के मरीज, 24 घंटे में 6,396 नए केस

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 6,396 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते कई दिनों से रिकॉर्ड स्तर पर कम होते जा रहे हैं. वहीं, 201 मरीजों की मौत हो गई है. इस दौरान 13,450 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.

कुल मामले: 4,29,51,556
सक्रिय मामले: 69,897
कुल रिकवरी: 4,23,67,070
कुल मौतें: 5,14,589
कुल वैक्सीनेशन: 1,78,29,13,060

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 23 लाख, 67 हजार, 070 हो गई है. इस दौरान रिकवरी दर बढ़कर 98.64 प्रतिशत हो गई. फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 69 हजार, 897 तक पहुंच गई है. दैनिक संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक बीते 24 घंटों में 09 लाख, 23 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये. अबतक कुल 77 करोड़, 9 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं.

देश में कोरोना से जंग में अब तक 178.29 करोड़ कोरोना लगे टीके
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में बीते 24 घंटे के दौरान 24.84 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये। इसके साथ ही देश में अबतक 178 करोड़ 29 लाख कोरोना वायरस रोधी टीके लगाये जा चुके हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 179 करोड़, 14 लाख नि:शुल्क खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *