दिवौलिया रिसोर्ट में व्यापारी सम्मान समारोह संपन्न, व्यापारियों के योगदान को मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

उरई (जालौन)। दिवौलिया रिसोर्ट में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल एवं एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘व्यापारी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नटवर गोयल, प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा तथा एग्रो प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “व्यापारी समाज विकास के पहिए को गति देने का कार्य करता है, ऐसे में उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।”


इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *