आजम से मिलने सीतापुर जेल जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जाने क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर मतभेद खत्म होने के बाद यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने जायेंगे. गौरतलब है कि बेटे अबदुल्लाह आजम के जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम उनकी पत्नी और बेटा अलग-अलग जेलोंमें बंद हैं.

जानकारी के मुताबिक अजय राय दोपहर करीब एक बजे सीतापुर जेल पहुंचेंगे और आजम खान से मुलाकात करेंगे. दोनों के बीच ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चलेगी. अजय राय की आजम खान से इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं, कांग्रेस सपा को कमजोर करने के लिए इस तरह के दांव पेंच चल रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने बुधवार को यहां कहा कि विपक्षी इंडिया गुट अब गठबंधन सहयोगियों के नेताओं के समर्थन में सड़कों पर मिलकर लड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने पुष्टि की कि प्रदेश अध्यक्ष एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आजम खान से मिलेंगे जहां वह और उनकी पत्नी अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं.

इससे पहले अजय राय ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर राजनीतिक कारणों से आजम खान को निशाना बनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, “कांग्रेस एक वरिष्ठ नेता के उत्पीड़न के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर है क्योंकि उनके साथ अन्याय हुआ है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *