उ0प्र0 में सामाजिक न्याय की लड़ाई को बुलंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार जरूरी है-डॉ0 राजेन्द्र पाल गौतम

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ0 अनिल जय हिन्द जी एवं अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डॉ0 राजेन्द्र पाल गौतम जी-पूर्व मंत्री एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय जी-पूर्व मंत्री, निवर्तमान प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव जी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी एवं उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव जी मुख्य रूप से शामिल रहे।
प्रेसवर्ता को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डॉ0 राजेन्द्र पाल गौतम जी-पूर्व मंत्री ने कहा कि आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी, मगर क्या उन लोगों अपनी आहूति देते वक्त ऐसे भारत का सपना देखा था बच्चे धन के आभाव में पढ़ाई छोड़ने को विवश हो, इलाज के अभाव में लोगों की जान चली जाए, दूसरे देश के दबाव में हम एक ऐसी व्यापारिक समझौता कर ले जो किसानों के लिए काल बन जाए। जवाब है नहीं मगर दुर्भाग्य यह है कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से आजादी की लड़ाई के मूल सिद्धांतों के विपरीत कार्य कर रही है। भाजपा दावा को राष्ट्रवाद का करती है मगर जनहितों पर प्रधानमंत्री जी हमेशा सरेंडर कर देते हैं।
श्री गौतम ने कहा कि आज तक आदरणीय श्री राहुल जी ने जो-जो संदेह जाहिर किया वह सब सच साबित हुआ। नोटबंदी से लेकर टेªड डील तक भाजपा सरकार की सभी कुनीतियों पर उनकी बात सच साबित हुई है।
प्रेसवार्ता को अगले चरण में सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ0 अनिल जय हिन्द जी ने कहा कि मा0 कांशीराम जी की जयंती को कांग्रेस पार्टी सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप् में मनाएगी। हम आगामी 13 मार्च को एक वृहद कार्यक्रम कर मा0 कांशीराम जी के विचारों को आगे ले जाएंगे और उनके सपने का भारत बनाऐंगे। यह कार्यक्रम एआईसीसी ओबीसी एवं एससी विभाग एवं उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी उपस्थित रहेंगे ।
श्री जय हिन्द ने कहा कि सामाजिक न्याय की जो लड़ाई बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेड़कर जी ने लड़ी, जो लड़ाई मा0 कांशीराम साहब ने लड़ी वही लड़ाई आज न्याय योद्धा हमारे श्री राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं। यह अलग बात है कि यह कायर सरकार उन पर हर बार एक नई एफआईआर कर उन्हें डराने का प्रयास करती है, मगर यह लोग यह नहीं जानते है कि श्री राहुल गांधी जी सूर्य हैं और काले बादलों से भी सूर्य की चमक नहीं रूकती।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, हालात इतने भयावह हैं कि दलित अब इस सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
श्री राय ने कहा कि अभी दो दिन पहले भदोही में जसलाल सरोज को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही मिटा देना चाहती है, मगर कांग्रेस प्रतिबद्ध है दलितों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए। हम 13 मार्च 2026 को सिर्फ सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाएंगे नहीं बल्कि इसे पूरी तरह अमल में लाएंगे और बाबा साहब और मा0 कांशीराम जी के सामाजिक न्याय के सपने को पूर्ण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *