आज दिनाँक 04.02.2023 को नेशनल पब्लिक इण्टर कॉलेज सेक्टर डी. एल. डी. ए कानपुर रोड लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्र – छात्राओ द्वारा कला, क्राफ्ट, रंगोली, एवं सलाद सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही साथ गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में जनपद में चौथा एवं पाँचवा स्थान प्राप्त करने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रु. 21,000 का चेक एवं टेबलेट प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों अक्षत शुक्ला एवं रुबी निशाद को भी सम्मानित किया गया I
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री इकबाल सिंह प्रधानाचार्या श्रीमती हरजीत कौर एवं समन्वयक श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, सभी अध्यापकगण एवं आये हुए अभिभावकों ने आयोजन में उत्कृष्ट कार्य हेतु सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।
