CM नीतीश कुमार का ऐलान, एशिया कप विजेता टीम के के हर खिलाड़ी को मिलेंगे 10-10 लाख

स्पोर्ट्स

पटना : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है. रविवार को राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी परिसर में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

इस जीत के बाद बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि एशिया कप जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और हर सहयोगी स्टाफ सदस्य को 5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी.

हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-10 लाख
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की है और यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए यह आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है.

एशिया कप 2025 पहली बार राजगीर में आयोजित हुआ था. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ सीधे अगले साल होने वाले एफआईएच वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. यह वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड में 14 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा.

सपोर्टिंग स्टाफ को दिए जाएंगे 5-5 लाख रुपये
भारत ने इससे पहले 2017 में ढाका में, 2007 में चेन्नई में और 2003 में कुआलालंपुर में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता था. इस बार की जीत टीम के लिए खास है क्योंकि यह बिहार में आयोजित टूर्नामेंट में हासिल हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *