चिरंजीवी के आए बुरे दिन, गॉडफादर के लिए नहीं मिल रहा वितरक

मनोरंजन

इस वर्ष अप्रैल में अपने बेटे रामचरण तेजा के साथ फिल्म आचार्य में नजर आए चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गॉडफादर की वजह से खासे चर्चाओं में हैं। इस फिल्म की चर्चा का मुख्य कारण सलमान खान भी हैं, जिन्होंने इस फिल्म में लम्बा कैमियो किया है। पिछले दिनों चिरंजीवी ने इसका एक नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें यह दोनों नजर आ रहे थे। इन दिनों गॉडफादर और चिरंजीवी की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इस फिल्म को कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। इस फिल्म को 5 अक्टूबर को रिलीज किया जाने वाला था, हालांकि मौजूदा स्थिति देखते हुए लग रहा है कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी जाएगी। इसका कारण है कि फिल्म को अब तक डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिले हैं।

जल्द डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिले तो टल जाएगी फिल्म
फिल्म रिलीज होने में महज 3 हफ्ते रह गए हैं, हालांकि कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इसे रिलीज करने के लिए राजी नहीं है। ये मेगास्टार और उनकी फिल्म के लिए खतरे का निशान है। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के 40 साल के बेहतरीन करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब उनकी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ढूंढने के लिए स्ट्रगल कर रही है।

एक फ्लॉप फिल्म से खराब हुआ चिरंजीवी का ट्रेक रिकॉर्ड
ट्रेक टॉलीवुड की रिपोर्ट की मानें तो गॉडफादर को डिस्ट्रीब्यूटर ना मिलने का एक बड़ा कारण है चिरंजीवी की पिछली फिल्म आचार्य का बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होना। 29 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई फिल्म आचार्य को 140 करोड़ रुपए के मेगा बजट में तैयार किया गया था, हालांकि इसने महज 74 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म से मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स दोनों को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। मेकर्स को नुकसान से बचाने के लिए चिरंजीवी ने अपनी आधी फीस भी लौटा दी थी, लेकिन इससे भी नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *