संवाददाता। दिनांक 21 मई को शांतनु सिंह और मांडवी के विवाह समारोह के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के सुपुत्र नारा लोकेश मानव संसाधन मंत्री आंध्र प्रदेश सरकार व IT & Information, की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह उल्लेखनीय है कि शांतनु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या के निवासी हैं, एक अनुभवी और उभरते हुए राजनीतिक सलाहकार के रूप में तेजी से ख्याति प्राप्त कर रहे हैं।
शांतनु सिंह ने अपने राजनीतिक सलाहकार के रूप में करियर की शुरुआत प्रशांत किशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव से की थी। इसके पश्चात उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली।
उन्होंने आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के चुनाव अभियान में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिसके परिणामस्वरूप वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को सत्ता प्राप्त हुई। हाल ही में संपन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी शांतनु सिंह की रणनीतिक भूमिका अत्यंत निर्णायक रही, जिससे चंद्रबाबू नायडू को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ।
आज शांतनु सिंह उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा राजनैतिक रणनीतिकार के रूप में पहचाने जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सशक्त भूमिका निभा रहे हैं।