G20 : पीएम मोदी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जयपुर में जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और विश्वास है। भारत को खुलेपन अवसर और विकल्प के संयोजन के रूप में देखा जाता है।” पीएम मोदी ने कहा, “नौ वर्षों के दौरान, भारत […]

Continue Reading

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर विश्व नेताओं को उनके बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद दिया। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग से लेकर संयुक्त अरब अमीरात के शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान तक कई नेताओं ने इसरो […]

Continue Reading

लैंडर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार शाम चंद्रमा पर उतरेगा: इसरो अध्यक्ष

चेन्नई। देश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के बारे में एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी बुधवार शाम को अपने चंद्रमा लैंडर को उतारने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और किसी भी स्थगन या प्लान-बी पर विचार नहीं कर रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने […]

Continue Reading

सचिन तेंदुलकर को चुनाव आयोग ने ‘राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में मान्यता दी

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मौजूदगी में चुनाव आयोग ने ‘राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में मान्यता दी। चुनाव आयोग की ओर से वोटरों को ज्यादा से ज्यादा रिझाने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए इस बार क्रिकेट लीजेंड भारत रत्‍न से सम्‍मानित सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन […]

Continue Reading

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत

आइजोल। मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गयी है। वही कई मजदूर घायल हो गए है। मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया । एनएफ रेलवे के CPRO सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल […]

Continue Reading

चंद्रयान-3 के टचडाउन पर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा, ‘हम आपके लिए चीयर कर रहे हैं’

नई दिल्ली। भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भारतीयों को ‘शुभकामनाएं’ देते हुए कहा है कि जब चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा तो वह भारत के लिए चीयर करेंगी। नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री ने नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया द्वारा साझा किए गए एक वीडियो संदेश […]

Continue Reading

झारखंड में मॉब लिंचिंग, ठगी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

रांची। झारखंड में एक और मॉबलिंचिंग हुई है। रामगढ़ जिले के सिकनी गांव में शमशाद अंसारी नामक एक शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस पर हराधन महतो नामक एक बुजुर्ग को कथित तौर पर झांसा देकर पांच हजार रुपए ठगने का आरोप था। शमशाद पशुओं की खरीद-बिक्री के कारोबार से भी जुड़ा […]

Continue Reading

नूंह प्रशासन का VHP को 28 अगस्त की यात्रा की अनुमति देने से इनकार

गुरुग्राम। नूंह प्रशासन ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बृज मंडल जल अभिषेक यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जो 28 अगस्त को होनी थी। नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इसकी पुष्टि की और आईएएनएस को बताया कि, “विहिप की यात्रा की अनुमति रद्द कर दी गई है।” प्रशासन के अधिकारी […]

Continue Reading

इतिहास रचने से चंद कदम दूर भारत, आज चांद पर लहराएगा तिरंगा, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में पूजा पाठ जारी

नई दिल्ली : अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के लिए ऐतिहासिक घड़ी बिलकुल करीब आ गई है। देशभर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 इतिहास रचने की दहलीज पर है। भारत के इस मिशन पर दुनिया की आंखें टिक गई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने नया वीडियो […]

Continue Reading

भारत में 23 नए कोविड मामले दर्ज

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में बीते 24 घंटों में 23 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जिससे कोरोना के मामले बढ़कर 4,49,96,676 हो गए। मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि इसी अवधि में 28 लोग महामारी से ठीक भी हुए, जिससे कुल ठीक होने वालों की […]

Continue Reading