पीएम मोदी ने अवध वासियों की दी सौगात, 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, स्टेशन का किया उद्घाटन

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी अपने तय कार्यक्रम के तहत रोड शो करते हुए अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करने पहुंचे. गौरतलब है पीएम मोदी के दौरे […]

Continue Reading

कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है, अनुशासन में रहना ही बचाव !

ग्रेटर नोएडा। कोविड-19 के नया वेरिएंट जेएन.1 एक चिंताजनक वेरिएंट है। केरल में जेएन.1 नामक चिंताजनक नए वेरिएंट की पहचान होने के बाद सभी जगह पर इससे बचाव को लेकर कार्य शुरू हो गया है। नया वेरिएंट कितना खतरनाक है, इससे बचाव के क्या-क्या उपाय हैं, इन पर सर्वोदय अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के पल्मोनोलॉजी की […]

Continue Reading

स्वास्थ्य का ख्याल तो रखेगा ही, किसानों को मालामाल भी करेगा अमरूद

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के रहमान खेडा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान द्वारा विकसित की गयी अमरूद की प्रजातियां धूम मचा रहीं हैं। ये प्रजातियां न सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि किसानों को भी मालामाल करने वाली हैं। इन प्रजातियों में सीआईएसएच नाम से जानी जाने वाली ललित, श्वेता, धवल और लालिमा प्रजातियां प्रमुख हैं। […]

Continue Reading

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान- हिंदू धर्म एक धोखा,केशव का पलटवार-उनकी बुद्धि को भगवान ने हर लिया

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके बयान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पलटवार किया और कहा कि उनके सनातन विरोधी बयानों से न तो हिंदू धर्म कमजोर होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण रुकेगा। केशव प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत […]

Continue Reading

विहिप ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आडवाणी, जोशी को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया

लखनऊ, । विश्‍व हिंदू परिषद (विहिप) ने अगले महीने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को मंगलवार को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। विहिप की ओर से उन्‍हें आमंत्रण पत्र तब दिया गया, जब मंदिर ट्रस्ट ने दोनों […]

Continue Reading

गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक चिकित्सा सेवा का विस्तार करते हुए 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे। हेल्थ एटीएम सांसद रविकिशन शुक्ल की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। 21 दिसंबर को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हेल्थ एटीएम के शुभारंभ […]

Continue Reading

PM मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया,कहा-देश गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और विरासत पर कर रहा गर्व

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश अब गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व कर रहा है। सोमवार को स्वर्वेद मंदिर बनकर तैयार होना, इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण है। विश्वास है कि इस महायज्ञ की हर एक आहूति से विकसित भारत का संकल्प और सशक्त होगा। प्रधानमंत्री […]

Continue Reading

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के क्रम में सीएम योगी काशी में हैं। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व […]

Continue Reading

पीएम मोदी का काशी दौरा, 19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी और पूर्वांचल के लिए 19 हजार करोड़ से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी […]

Continue Reading

ASI को सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट ने दिया एक सप्ताह का समय

वाराणसी। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से सोमवार को जिला जज की अदालत में एक बार फिर दाखिल नहीं की जा सकी। कोर्ट ने रिपोर्ट पूरी करने और उसे जमा करने के लिए एक सप्ताह का और समय दिया है। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव […]

Continue Reading