भीड़ ने इंफाल पैलेस मैदान के पास एक गोदाम को किया आग के हवाले

मणिपुर में इंफाल पैलेस मैदान के पास एक गोदाम को आग के हवाले कर दिया और फिर भाजपा नेताओं के घरों को जलाने की भी कोशिश की। हिंसक लोग इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी भिड़ गए। आरएएफ के कर्मियों से भिड़े लोग मणिपुर की रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मियों ने जब भीड़ […]

Continue Reading

PM मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर हो रही है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू होगी, जहां वो 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय […]

Continue Reading

महातूफान बिपरजॉय का कहर : गुजरात में बिपरजॉय ने मचाया कहर,बिजली के खंभे उखड़े ,जन-जीवन अस्त-व्यस्त

गांधीनगर। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है। कमजोर पड़ने से पहले चक्रवात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ों को उखाड़ दिया। 23 लोगों की चोटें आईं। बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। समुद्र के तटों पर भारी भूस्खलन हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात […]

Continue Reading

मणिपुर हिंसा : इंफाल में भीड़ ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन के घर में लगाई आग

इंफाल। मणिपुर के इंफाल शहर में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 200 महिला-पुरुषों की भीड़ ने गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री के आवास पर हमला कर दिया। मंत्री […]

Continue Reading

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सेशन का नेतृत्व करेंगे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सत्र की अगुवाई करेंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है: संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन आपको 21 जून, 2023 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ […]

Continue Reading

असम में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप

गुवाहाटी। असम में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 10.16 बजे आया और भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र में 70 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप 20 सेकंड तक रहा और झटके मुख्य रूप से दक्षिणी असम में महसूस किए गए। […]

Continue Reading

गुजरात में बिपरजॉय ने मचाई तबाही, 500 से अधिक पेड़ गिरे, 940 गांव अंधेरे में

नई दिल्ली : छह जून को दक्षिण-मध्य अरब सागर से उठे चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है. गुरुवार शाम को गुजरात में जखाऊ पोर्ट से चक्रवात टकराया था. जिसके बाद से राज्य में लगातार 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश जारी […]

Continue Reading

चार जुलाई को तय होगा कि बृजभूषण पर केस चलेगा या नहीं

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग महिला पहलवानों द्वारा दायर किए गए केस में आज पटियाला हाउस कोर्ट में 550 पन्नों की निरस्तीकरण(कैंसिलेशन) रिपोर्ट दायर की है। अब इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही होगी कि नहीं इसका फैसला अदालत करेगी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को तय की है। इस मामले […]

Continue Reading

PM मोदी ने की शहीद शांति सैनिकों के लिए स्मारक बनाने के यूएन के प्रस्ताव की सराहना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शहीद हुए शांति सैनिकों के लिए एक नई स्मारक दीवार बनाने के संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, प्रसन्नता है कि शहीद शांति सैनिकों के लिए एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाया गया […]

Continue Reading

बेहद गंभीर चक्रवात ‘बिपरजॉय ‘ आज शाम तक पहुंचेगा गुजरात

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात ‘बिपरजॉय ‘ गुरुवार शाम तक जखाऊ पोर्ट के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के तट और पाकिस्तान के आस-पास के तटों पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ […]

Continue Reading