Acc चीफ मोहसिन नकवी पर दर्ज होगा ट्रॉफी चोरी का केस, BCCI ने दिया 72 घंटे का समय

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. लेकिन Acc चीफ मोहसिन नक़वी के हाथों मिलने वाली एशिया कप ट्रॉफी को भारत ने लेने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद ट्रॉफी मोहसिन नक़वी कब्जा कर रखें और देने से इंकार कर रहे हैं.

मोहसिन नक़वी पर आरोप है कि उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने की बजाय उसे होटल ले जाकर ‘हथिया’ लिया. यह हरकत ना सिर्फ खेल भावना के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की साख पर भी सवाल खड़े कर रही है.

बीसीसीआई इस बेशर्मी से तिलमिलाई हुई है और अब दुबई पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. सवाल अब ये खड़ा होता है कि क्या एशिया कप की ट्रॉफी अब खेल का सम्मान है या सियासी मोहरा बन चुका है जहां व्यक्तिगत अहम् एक दूसरे पर भारी पड़ रहा है.

मोहसिन नक़वी पर पुलिस केस!
भारत के फाइनल जीते अब 72 घंटे से ज़्यादा हो चुके हैं और मोहसिन नक़वी ने ना तो ट्रॉफी भारत को सौंपी है और ना ही उसको एशियन क्रिकेट काउंसिल के दफ़्तर भेजा है. मंगलवार को ACC की बैठक में ज़ोर-शोर से ये विवाद उठा और कई देशों के प्रतिनिधियों ने इसका विरोध भी किया पर मोहसिन नक़वी अपनी ज़िद पर अड़े रहे और ट्रॉफी उनके होटल के कमरे में पड़ी रही. अब बीसीसीआई ने सख़्त क़दम उठाने का मन बना लिया है और वो मोहसिन नक़वी पर ट्रॉफी चोरी और जबरन कब्जा की शिकायत लिखित रूप से दुबई पुलिस को करने का मन बना चुके हैं .

सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने मोहसिन नक़वी के 72 घंटे का समय दिया है और इस दौरान वे ट्रॉफी ACC के आफिस नहीं पहुँचाते तो अधिकारिक रूप से दुबई पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा और ऐसा होता है तो मोहसिन नक़वी की गिरफ्तारी होना तय है और उनको जेल भी जाना पड़ सकता है . मोहसिन नक़वी दुबई छोड़कर कर ट्रॉफी के साथ पाकिस्तान ना भाग पाए इसके लिए भी बीसीसीआई यूएई में लगातार बात कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *