रांची। झारखंड के पलामू में एक तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हैं।घटना सोमवार देर रात शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- ‘पलामू के चैनपुर क्षेत्र के बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन की ओर से घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ मुख्यमंत्री ने पलामू पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने इस मामले में पलामू डीसी को कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है।