दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्कूल बस से टकराई कार, छह की मौत, सीएम योगी दुखी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक क्रासिंग रिपब्लिक थाना इलाके में स्कूल बस और कार की टक्कर में छह लोगों की जान गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

सीएम योगी ने तत्काल जनपद के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

हादसे पर अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नोएडा के बाल भारती स्कूल की बस दिल्ली के गाजीपुर से सीएनजी भरवा कर एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की तरफ उल्टी दिशा से जा रही थी. उसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही कार की बस में टक्कर हो गई. हादसे में छह लोगों की मौत हुई है.

मृतकों की पहचान नरेंद्र, अबिता, हिमांशु, दीपांशु, वंशिका के रूप में हुई है. वहीं एक अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है. कार में कुल आठ लोग सवार थे. इनमें दो पुरुष व महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. साथ ही दो बच्चे भी काल कवलित हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *