बृजभूषण की अयोध्या में होने वाली टली, 11 लाख लोगों के जुटने का था दावा, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : यौन शोषण का आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून अयोध्या में होने जा रही जनचेतना रैली टल गई है. दरअसल इस रैली में बृजभूषण ने 11 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं दी.

माना जा रहा है ये रैली दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन को देखते हुए होनी थी जो बृजभूषण सिंह का एक तरह का शक्ति प्रदर्शन होता. रैली का आयोजन पर्यावरण दिवस के मौके पर अयोध्या के रामकथा पार्क में होना था. वहीं खबर है कि अयोध्या के साधु संतों ने भी इस कार्यक्रम से दूरी बनाने का मन बनाया है. अपने समर्थकों के नाम एक संदेश जारी करते हुए शुक्रवार को बृजभूषण ने कहा कि 28 साल से वह लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा,’मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है. इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं. वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल अलग-अलग स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *