हरियाणा में नायब सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: विज बोले-मैं हर परिस्थिति में बीजेपी के साथ

टॉप न्यूज़ देश

चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। इसके लिए विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया था।इससे पहले नए CM नायब सैनी ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई है।जननायक जनता पार्टी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से ‘अनुपस्थित’ रहने को लेकर व्हिप जारी किया है।

फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ”मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है और अभी भी करूंगा तथा पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा।

बता दें कि मंगलवार को बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया। इसके बाद मनोहर हाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। नायब सैनी 2014 में पहली बार विधायक बने थे। 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीते थे। 2023 में उन्होंने हरियाणा बीजेपी की कमान संभाली थी. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मनोहर लाल खट्टर के पैर छूए।

नायब सिंह सैनी को बीते दिनों ही हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। वो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। 2002 में वो युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने। इसके अलावा वो कई पदों पर रहे। 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे.।इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।

सूत्रों के मुताबिक, खट्टर अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि उन्हें करनाल से मैदान में उतारा जा सकता है।खट्टर के करीबी संजय भाटिया, जो पंजाबी चेहरा हैं, उन्‍होंने 2019 के चुनाव में 6.5 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वह सैनी की जगह पार्टी के राज्य प्रमुख बनाए जा सकते हैं।2019 के लांकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *