बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई टाइगर-3, 4 दिन और 200 करोड़

मनोरंजन

विश्व निमोनिया दिवस : 12 नवम्बर 2023 थीम निमोनिया रोकथाम के युद्ध मे विजायी हो।

सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुचर्चित फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर, दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 44.5 करोड़ की ओपनिंग की और दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। दिवाली होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन भी बंपर कमाई की और दूसरे दिन Tiger 3 को लेकर फैंस का अलग ही क्रेज देखने को मिला। ट्रेड विश्लेषकों को उम्मीद है कि टाइगर 3 शाहरुख खान की पठान का कारोबारी आंकड़ा पार करने में सफल हो जाएगी। दर्शकों को फिल्म पसन्द आ रही है।
बॉक्स ऑफिस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 57.50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। टाइगर-3 ने पहले दिन 44.5 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 102.02 करोड़ हो गया है। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 48.62 प्रतिशत देखी गई और सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी दर शाम के शो के दौरान 62.53 प्रतिशत दर्ज की गई।

फिल्म को हिंदी समेत तेलुगु और तमिल में भी प्रदर्शित किया गया है। पहले दिन Tiger 3 ने हिंदी में 43 करोड़, तेलुगू में 1.3 करोड़ और तमिल में 0.2 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन की बात की जाए तो सलमान खान की इस फिल्म ने हिंदी में 56.43 करोड़, तेलुगु में 0.87 करोड़ और तमिल में 0.22 करोड़ का बिजनेस किया। टाइगर 3 के दो दिनों के कुल कारोबार की बात करें तो ये फिल्म हिंदी बेल्ट से 99.43 करोड़ कमा चुकी है, जबकि तेलुगु से 2.17 और तमिल से फिल्म ने 0.42 करोड़ ही कमाये हैं।

टाइगर 3 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जो एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है का सीक्वल है। पहले और दूसरे पार्ट की तरह कटरीना और सलमान की जोड़ी इस पार्ट में भी धमाल मचा रही है। लेकिन इस बार उनका साथ देने के लिए इमरान हाशमी भी फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान खान के दमदार एक्शन के अलावा, यह फिल्म शाहरुख खान के पठान और ऋतिक रोशन के कबीर के कैमियो के कारण भी प्रशंसकों के लिए खास है। थिएटर में जलाये पटाखे सलमान खान की फिल्म को लेकर इतना उत्साह है कि उनके प्रशंसक ने थिएटर में ही बम पटाखे जला डाले। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थिएटर की स्क्रीन पर टाइगर 3 चल रही है और वहां पटाखे जला रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान खान ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए प्रशंसक से खुद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *