बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : पीएम मोदी अहमदाबाद जाएंगे IND vs AUS का मैच देखने, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हो सकते है शामिल

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से खेला जाएगा. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर यह सीरीज बेहद खास है. इस सीरीज में होने वाले चौथे मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अहमदाबाद में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्राउंड पहुंचेगे.

पीएम मोदी जाएंगे अहमदाबाद
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे. इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के इस अंतिम मैच का गवाह बनने भारत आएंगे. दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री अपने-अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते दिखेंगे.

9 मार्च को खेला जाएगा चौथा टेस्ट मैच
गौरतलब है कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक है. इस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. खास बात ये है ये पहला मौका होगा जब नरेंद्र मोदी खुद अपने नाम वाले स्टेडियम में पहली बार मैच देखने जाएंगे।

नागपुर में होगा पहला टेस्ट
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगा. सीरीज के अगले तीन टेस्ट मैच दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *