मंगलवार 15 फरवरी को दिवंगत हुए फिल्म उद्योग के संगीतकार बप्पी लहरी का आज 17 फरवरी को विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके बेटे बप्पा लहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी । बप्पी लहरी के अंतिम दर्शन के लिए उनके जुहू स्थित लहरी हाउस पर सुबह से ही फिल्म उद्योग से जुड़े हस्तियों का आना शुरू था। बप्पी दा के आखिरी दर्शन करने बॉलीवुड के तमाम लोग शमशान भूमि पहुंचे। शक्ति कपूर, विद्या बालन, मीका सिंह, बिंदु दारा सिंह, उदित नारायण, शान, अभिजीत भट्टाचार्य, अलका याग्नकि, ईला अरुण, भूषण कुमार, निखलि द्वविेदी, बी. सुभाष, रूपाली गांगुली, सुनील पाल समेत कई सेलेब्स शमशान भूमि में मौजूद रहे ।बप्पी दा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे देश की आंखें नम हो गईं हैं। लेकिन उनका परिवार बप्पी दा के निधन से बुरी तरह टूट गया है । बताया जा रहा है कि बप्पी दा ने अपनी बेटी रीमा लहरी की गोद में आखिरी सांस ली, जिसका अब रो रोकर बुरा हाल है । रीमा अपने पिता के यूं जाने से सदमे में हैं । बप्पी दा की अंतिम यात्रा में रीमा को बिलख-बिलखकर रोते और पिता को पुकारते देखा गया। बप्पी दा के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लहरी, बेटा बप्पा लहरी, बेटी रीमा लहरी और पोते स्वास्तिक बंसल और बहू तनीषा वर्मा हैं । बप्पा लहरी भी पिता की तरह संगीत से जुड़े हैं और बतौर संगीत निर्देशक हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं ।70-80 के दशक में बप्पी दा ने कई सुपरहिट और आइकॉनिक गाने दिए थे। उनके गानों पर आज भी लोग थिरकते हैं। अपने आइकॉनिक गानों की बदौलत बप्पी दा हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
